Corona Virus : जालन्धर में कोरोना की रफ्तार जारी, कई और पाजीटिव मरीज मिले 3 की जान गई
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालंधर में कोरोना वायरस का कहर रोके नहीं रुक रहा है। हर दिन चढ़ते ही कोरोना के भारी संख्या में केस सामने आ रहे हैं। कल बुधवार को जालन्धर में 210 नए केस सामने आए हैं जबकि 11 की जान गई। पंजाब के लुधियाना और अमृतसर जिलों में जालन्धर से भी ज्याद नए मामले सामने आए और कई मौतें हुई है। आज गुरुवार को भी कोरोना ने लोगों को अपना शिकार बनाया। आज सवेरे जिले में कोरोना के 87 मामले सामने आए हैं जबकि 3 मरीजों की मौत हो गई।मरने वालों में जालन्धर के मोहल्ला हरनामदासपुरा की एक महिला, करतारपुर के नजदीकी गांव धीरपुर और सींचेवाल का 1-1 व्यक्ति शामिल है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस अकैडमी फिलौर के कई पुलिस कर्मी पाजीटिव पाए गए है। जबकि बाकी मरीज जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वालें है।

40 Views

