कोरोना वायरस को लेकर झूठी अफवाह फैलाने पर सोशल मीडिया के कई खातों पर पुलिस की कार्रवाई, किए गए ब्लॉक

चंडीगढ़ : प्राइम पंजाब 
कहर मचा रहे कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर झूठी अफ्वाहें फैलाने वालों पर अब सखत कार्रवाई की जा रही है। CM अमरिंदर सिंह का कहना है कि ऐसे लोगों को अब बख्शा नहीं जाएगा। इस बारे में आदेश मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने राज्य में कोरोना वायरस को लेकर झूठी अफवाह फैलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया के प्लेटफार्म के 121 खाते ब्लॉक कर दिए हैं। पंजाब के अलग स्थानों के थानों में ऐसे मामलों को लेकर अब तक 121 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें कुल 288 सोशल मीडिया के खातों एवं लिंक को लेकर गूगल को सूचित किया गया।
पंजाब के DGP दिनकर गुप्ता ने कहा कि एजेंसी देश विरोधी और समाज विरोधी तत्वों के खातों एव लिंक को ब्लॉक करने के लिए यह मामला भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना टेक्नोलॉजी मंत्रालय के साइबर लॉ डिवीजन के पास उठाया गया है। जिसके बाद अब तक 108 खाते एवं लिंक ब्लॉक कर दिए गए। अभी और भी कई सोशल मीडिया (Social Media) के अकाउंट्स ब्लॉक होंगे। बता दें कि पंजाब में कोरोना वायरस को लेकर कई तरह की अफ्वाहें फैलाई जा रही थी। जिस को लेकर सरकार परेशान है।

42 Views