गुरु अमरदास नगर जालन्धर में गोली चलाने पर शिव सेना नेता और साथी पर मामला दर्ज

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर के गुरु अमरदास नगर में उससमय दहशत फैल गई जब वहां पर गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। बाद में पता चला कि  एक शिव सेना नेता सोहित शर्मा निवासी भगत सिंह कालोनी और उसके साथियों ने हवाई फायरिंग की है। जिसके बाद पुलिस ने सोहित शर्मा और उसके साथी सुमित शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा-336,188 और आमर्ज एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार सुमित का जन्म दिन था। जिसके बारे में उसके घर में पार्टी चल रही थी। तभी पुलिस के पास एक वीडियों पंहुचा। जिस में सोहित और सुमित फायर कर रहे है। जिसके बाद ये मामला दर्ज किया गया है। इस बारे में बार बार कोशिश करने पर सोहित और सुमित का पक्ष नहीं जाना जा सका।

42 Views