डोनाल्ड ट्रंप का दावा, अक्तूबर माह में देश के लोगों को मिल सकती है कोरोना वैक्सीन

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। अमेरिका में इसके सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं और हजारों मौतें हुई है। जबकि भारत में भी कोरोना तेजी से पार पसार रहा है। भारत कोरोना के मामलों को लेकर संसार मेंदूसरे नंबर पर आ गया है। लोग लोगों में कोरोना ने त्रहि-त्राहि मचा रखी है। लोग बेसवरी से कोरोना की वैक्सीन आने की राह देख रहें हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से एक बड़ा दावा किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले ही मतलब कि अक्टूबर माह में उनके देश के लोगों के लिए कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार हो सकती है। इसके साथ ही ट्रंप ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट कोरोना वायरस जैसे गंभीर मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाने के लिए उनके बयानों को गलत ठहरा रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘मेरे बयानों को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो कुछ कह रहे हैं, वो हमारे देश के लिए काफी खतरनाक है, लेकिन कोरोना वायरस की वैक्सीन बहुत ही सुरक्षित और काफी असरदार होगी।’

ट्रंप का यह बयान डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के उस आरोप के बाद आया है कि जिसमें उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति की बातों पर भरोसा नहीं है। कमला हैरिस ने कहा कि वो वैज्ञानिकों और हेल्थ एक्सपर्ट की बातों पर यकीन करेंगी, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप पर नहीं। ‘ट्रंप ने पहले भी ऐसी कई बातें कहीं, जो सच नहीं निकली हैैं।
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप लगातार इस बात को कह रहे हैं कि 3 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले ही वो अपने देश के लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन उपलब्ध करा देंगे। हाल ही में ट्रंप प्रशासन की तरफ से अमेरिकी राज्यों को कहा गया था कि वो 1 नवंबर से कोरोना वायरस की वैक्सीन के वितरण की तैयारी कर लें। अमेरिका में रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने एक पत्र लिखते हुए अमेरिकी राज्यों से कहा कि 1 नवंबर तक कोरोना वैक्सीन के वितरण का काम शुरू करने के लिए आप परमिट नियमों में छूट के विकल्प पर भी विचार करें। उधर भारत में भी कोरोना वैक्सीन के ट्रायल शुरु हो चुके हैं और उनके नतीजे आशाजनक आ रहें है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

www.primepunjab.com

 

 

 

 

 

 

Keywords: corona virus,corona vaccine,us president elections,dnald trump,corona in india,international news

46 Views