BREAKING NEWS : सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार

मुंबई-

सुशांत सिंह राजपूत मामले के बाद चर्चा में चल रही उसकी दोस्त रिया चक्रवर्ती के बारे में बड़ी खबर आई है। सुशांत की गर्लफ्रेंड बताई जाती रिया चक्रवर्ती को अभी कुछ देर पहले NCB ने गिरफतार कर लिया। उस को ड्रग केस में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि सुशांत रापूत केस की जांच के दौरान ये बात सामने आई थी कि रिया ड्रग खरीदा करती थी। जिसके बाद NCB ने कई नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ की। जिस दौरान करीब सभी ने रिया का नाम लिया था। रिया से पिछले तीन दिनों से पूछताछ चल रही थी। बताया जा रहा है कि रिया ने कहा कि वह कभी ड्रज्स नहीं लेती है। फोन पर जो चैट हुई वह सुशांत के लिए थे। परन्तु कयोंकि एमडीपीएस एक्ट के तहत नशे को खरीदने वाला या अपने पास रखने वाला भी दोषी होता है सो रिया को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उसके पास से कोई बरामदगी नहीं हुई है। गिरफ्तारी के बाद रिया चक्रवर्ती रो पड़ी।  उसके वकील ने कहा कि रिया का कसूर बस इतना है कि उसने ड्रग एडिक्ट से प्यार किया। 

46 Views