पंजाब सरकार होम आइसोलेशन में मरीजों को देगी कोविड केयर किट, पढ़ें कया होगा इस किट में

चंडीगढ़-प्राइम पंजाब
पंजाब सरकार ने कोरोना मरीजों को एक और राहत दी है।  होम आइसोलेशन में रहने वाले सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को 50 हजार कोविड केयर किटें वितरित की जाएंगी। कुछ दिन पहले दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में मरीजों को आम आदमी पार्टी की तरफ से ऑक्सी मीटर मुहैया करवाने की घोषणा की थी। जिसका कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कड़ा विरोध किया था। उनका कहना है कि ऑक्सी मीटर से कोरोना का उपचार नहीं होता। टैस्ट कराना अहम है उसके बाद ही उपचार शुरु हो सकता है।

अब सरकार खुद किट देने जा रही है। जिसमें अन्य सामान के साथ ऑक्सी मीटर भी होगा। जानकारी के अनुसार इस किट की कीमत 1700 रुपए है, जिसमें ऑक्सी मीटर, डिजीटल थर्मामीटर, फेस मास्क और गोलियां और दूसरी जरूरी दवाएं हैं। सरकार की ओर से खासतौर पर डिजाइन की गई कोविड केयर किट भी बांंटने का फैसला किया गया। इस किट में मरीजों को एक स्टीमर,एक हैंड सेनीटाइजर,60 गिलोय की गोलियां, 30 विटामिन सी और डी 3 की गोलियां भी होंगी।

 

61 Views