अफगानिस्तान नही भारत में हुई ये शर्मनाक घटना, प्रेमी जोड़े को सुनाया तालिबानी फरमान, पहले बिना कपड़ों के बनाई वीडियो फिर…

पटना-
अफगानिस्तान से तालिबानी फरमानों के बारे में पहले भी कई बार बेहद क्रूरता भरी और शर्मनाक खबरे हम पढ़ते सुनते रहें है। जिन को सुन कर हम यहां बैठे ही शर्मसार हो जाते थे। लेकिन अब देश में भी कई स्थानों से ऐसी ही डरा देने वाली खबरें आने लगीं है। एसा ही एक बैहद शर्मनाक मामला बिहार के कटिहार जिले से सामने आया है। वहां पर कुछ लोगों की और से पकड़े गए प्रेमी जौड़े पर हुए टार्चर की वीभत्स और शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। गत पहली सितंबर को प्रेमी प्रेमिका को पकड़े जाने पर ग्रामीणों का उनके लिए सजा देने का तालिबानी फरमान जारी हुआ है। यह शर्मनाक और अमानवीय घटना कटिहार के डंडखोरा थानाक्षेत्र के केलाबाड़ी गांव के आदिवासी टोले की है, जिसकी वीडियो और फोटो वहां के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


ये वारदात तब हुई जव किसी जब दूसरे गांव का प्रेमी अपने प्रेमिका से मिलने रात में कालीबाड़ी के आदिवासी टोला पहुंचा। ग्रामीणों को इसकी भनक पहले से थी। ग्रामीण मौके पर दोनों पकडऩे की ताक में थे और देखते ही उन दोनों पर टूट पड़े और पैर-हाथ बांधकर दोनों की पूरी रात पिटाई करते रहे। सुबह उन दोनों के सिर मुड़वाए और पूरा गांव घुमाया। बात यहीं खत्म नहीं हुई। उसके बाद दोनों के कपड़े हटा दिए गए और दोनों के प्राइवेट पाट्र्स को लोहे के गर्म रॉड से जलाया भी गया। यहां तक कि इन लोगों ने दुष्कर्म की तस्वीर तक बनायी। कुछ ग्रामीणों के द्वारा युवती के साथ सामूहिक वीभत्स करतूत को अंजाम दिया गया और वहां मौजूद लोगों के द्वारा मोबाइल में वीडियो बनाया गया ताकि वीडियो को वायरल किया जा सके। इतना सभी कुछ होने के बाद भी पंचायत का मन नहीं भरा तो 50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। पीडि़त पक्ष के लोगों ने 50 हजार रुपया जुर्माना देकर किसी तरह प्रेमी जोड़े को उनसे छुड़वा कर दोनों की जान बचाई। पीडि़त युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अब पुलिस उस चर्चित वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने में जुट गई है और 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा भी कर रही है। परन्तु जो कुछ प्रेमी प्रेमिका दोनों हुई इस अमानवीय घटना को कैसे भुला पाएंगे और उनका खोया हुआ सम्मान कैसे वापिस लौटेगा ये बड़ा सवाल है।

52 Views