Corona Live : जालन्धर में सोमवार को भी जारी रही कोरोना की रफ्तार, कई नए मरीज मिले 2 की मौत

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
पूरे पंजाब में कोरोना का तांडव जारी है। रोज सैंकड़ो नए पाजिटिव मरीज मिल रहें है जबकि कईयों की जाने जा रही है। जालन्धर में भी कोरोना का कहर जारी है। कल रविवार को भी 261 नए मरीज मिले थे जबकि 5 की मौत हुई थी। आज सोमवार को भी कोरोना की रफ्तार जारी रही। आज दोपहर तक 207 नए पाजिटिव मरीज मिलें है और 2 की जान गई है। जिसके बाद जिले में कोरोना पेशेंट का आंकड़ा 8033 हो गया है। जिले में दो लोगों की मौत हुई है।लोहियां व अमन नगर में 4-4, सेना अस्पताल में 6, नकोदर में 5, मोता सिंह नगर में 6, शाहकोट में 7 टावर एन्क्लेव में पांच, अर्बन एस्टेट, संतोखपुरा, इंडस्ट्रियल एरिया व कैलाश नगर में 3-3 नए मरीज मिले है.

 

104 Views