BIG NEWS : विधायक के खिलाफ लोगों को कोरोना के बारे में गुमराह करने का मामला दर्ज
लुधियाना : प्राईम पंजाब
लुधियाना पुलिस ने लोक इन्साफ पार्टी के विधायक सिमरनजीत सिंह बैंस के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार लुधियाना के डीएमसी अस्पताल के बाहर कैंप लगाकर लोगों को कोरोना के बारे में गुमराह करने के आरोप में थाना डिवीजन 8 की पुलिस ने विधायक सिमरनजीत सिंह बैंस के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना-8 के प्रभारी ने बताया कि सिविल सर्जन के बयानों पर आरोपी बैंस पर कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि बैंस ने शनिवार को डीएमसी के बाहर कैंप लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी थी, जहां उसने लोगों को कोरोना संबंधी बातों पर गुमराह किया।

45 Views

