जालन्धर में 120 फुटी रोड पर खड़ी कार में से युवक शव का मिला, हत्या की आशंका
जालन्धर : वीर कमल सिंह
जालन्धर में बढ़ते जा रहे अपराधों पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है।
जालन्धर की 120 फुटी रोड के आस पास के क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब वहां लावारिस खड़ी एक सेंट्रो कार में से एक युवक का शव मिला। शव की पहचान जालन्धर की ईश्वर कलोनी के रहने वाले बीका नाम के युवक के तौर पर हुई है। कार में पड़ी लाश को लोगो ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस ने कार में पढ़े शव और कार को अपने क़ब्ज़े में ले लिया है।

मरने वाले के मुँह से ख़ून निकल रहा था जिससे आशंका प्रक्ट की जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। मृतक घर से अपनी सेंटरों कार में निकला था। जो बाद में किसी से सम्पर्क नही हुआ तो पता चला कि उसकी लाश 120 फूटी रोड पैटरोल पंप के पाल कार में पड़ी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद सारी सच्चाई पता चलने की संभावना है।

