जालन्धर में तेजरफ्तार कार ने दो मोटरसाइकलों को टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत दो घायल

जालन्धर : परमिंदर
जालन्धर में गत रात्रि हुए एक सडक़ हादसे में एक व्यकित की मौत हो गई,जबकि दो लोग घायल हो गए। ये हादसा तब हुआ जब मोटरसाइकल को जीटी रोड पर एक तेजरफ्तार कार ने टक्कर मार दी। ये हादस दकोहा फाटक के निकट जीटी रोड पर हुआ है। दोनों घायलों को रामामंडी के जौहल अस्पताल में दखिल कराया गया है। मरने वाले की पहचान राज कुमार निवासी दिलबाग नगर जालन्धर के तौर पर हुई है । बताया जा रहा है कि ये लोग दो मोटरसाइकिलों पर बाबा बुड्डा जी नगर से अपने घर की और लौट रहे थे कि जीटी रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने दोनों मोटरसाइकिलों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जा कर रही है।

101 Views