Covid-19 लोगों में कोरोना टैस्ट का डर खत्म करने के लिए पंजाब सरकार का बड़ा फैसला

चंडीगढ़ : प्राइम पंजाब
पंजाब में लोग कोरोना टैसटिंग कराने से डर रहें है। कई क्षेत्रों में कोरोना टैस्ट करने गई टीम को लोगों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। कारण कि अगर कोविड टैस्ट में कोई व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाया जाता है तो या तो उसे अस्पताल में ले जा कर आईसोलेट कर दिया जाता है। या फिर होम कवांरटीन कर दिया जाता है। ऐसे मरीजों के घरों के बाहर उनके कवांरटीन होने के बारे में बोर्ड लगा दिए जाते है। जिस से समाज में उनकी काफी रुसवाई होती थी। लोगों के रवैए को बदलने के लिए और कोरोना टैस्ट का डर खत्म करने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके अनुसार अब कोरोना मरीज के घर के बाहर किसी तरह का कोई भी बोर्ड नहीं लगाया जाएगा। इसके साथ ही जो बोर्ड पहले से लगे हुए हंै, उन्हें भी हटा लिया जाएगा। सरकार को इस फैसले से अच्छे परिणाम सामने आने की संभावना है।

34 Views