PCMSD कॉलेज फॉर वीमेन, जालंधर के एन. सी. सी. कैडेट्स ने फिट इंडिया फ्रीडम रन मुहीम में हिस्सा लिया
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
प्रेमचंद मारकंडा एस. ड्डी. कॉलेज फॉर वीमेन की एन. सी. सी. गर्ल्स विंग की कैडेट्स ने जालंधर ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर आदित्य मदान एंव २ पंजाब गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल नरिंदर तूर के दिशा निर्देशों के अनुसार फिट इंडिया फ्रीडम रन में हिस्सा लिया। इस मुहीम की शुरुआत केंद्रीय खेल मंत्री श्री किरण रिजिजू द्वारा की गई। यह मुहीम 15 अगस्त से 2 अ1टूबर तक चलेगी। इस मुहिम का मु2य उद्देश्य कोरोना काल में अपने आप को तंदरुस्त, तनाव रहित एंव आलस से दूर रखना है। इस मुहिम में एन. सी. सी इंचार्ज लेफिटनेंट प्रिया महाजन के नेतृत्व में कैडेट्स ने अपने अपने घरों के पास ही सामाजिक दुरी के नियमों की पालना करते हुए योग एंव शारीरिक कसरत की। प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने कहा की फिट इंडिया फ्रीडम रन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई फिट इंडिया मुहिम का ही एक हिस्सा है एंव कोविड-19 जैसी महामारी के साथ निपटने के लिए एक प्रशंसनीय प्रयत्न है।


