अगर किसी काम से जा रहे हो सेवा केंद्र तो जान ले ये जरुरी बात पहले
चंडीगढ़ : प्राईम पंजाब
पंजाब सरकार ने राज्य में कोरोना के मामलों को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार के फैसले के अनुसार पंजाब के सभी जिलों के शहरी क्षेत्रों में स्थित सेवा केंद्रों को रोजाना ही 2 शिफ्टों में चलाए जाने का फैसला किया है। लोगों को मिलने वाली सरकारी सेवाओं को समय पर पूरा करने के लिए सेवा केंद्रों की टाइमिंग भी 2 घंटे और बढ़ा दी गई है। आज गुरुवार से सभी सेवा केंद्रों में पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक की होगी, जबकि और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1.30 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। दोनों शिफ्टों में 50 फीसदी कर्मचारी काम करने आएंगे। देहाती क्षेत्रों में सेवा केंद्र सुबह 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक खुलेंगे।

33 Views

