जालन्धर में पिता पुत्र की बिजली के करंट से हुई मौत का मामला हाईकोर्ट पंहुचा, प्रदेश के गृहसचिव, पुलिस कमिशनर सहित कईयों को नटिस जारी

जालन्धर : वीर कमल सिंह

करीब डेढ़ माह पहले जालन्धर के पीर बोदला बाजार में बिजली की टूटी हुई तार से एक दुकानदार और उसके पुत्र की हुई मौत का मामला गर्मा गया है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कल बुधवार को जालन्धर के पिता-पुत्र की मौत के मामले में प्रदेश के गृह सचिव समेत 8 लोगों को नोटिस जारी किया है। उस दिन देर शाम बिजली की तार टूटकर गिरी हुई थी और करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। जालन्धर की तेल वाली गली का रहने वाले गुलशन पक्का बाग में एक दुकान पर काम करता था। शाम को उसे लेने के लिए रोज सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल में पाचवीं कक्षा में पढऩे वाला उसका 13 साल का बेटा मन दुकान पर गया था। 10 जुलाई 2020 की रात को दोनों पैदल ही दुकान से वापस घर आ रहे थे। उस दिन बारिश हो रही थी और रास्ते में बारिश कारण बाजार में सडक़ पर पानी भरा था। इसी पानी में बिजली की एक तार भी अचानक टूटकर गिर गई, जिसके करंट से पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने इस घटना को प्राकृतिक आपदा बताकर कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों में काफी रोष पैदा हो गया। फिर इस बारे में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई और इसकी सुनवाई में हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान में 8 लोगों को नोटिस जारी किया है। इनमें प्रदेश के गृह सचिव, जालंधर के पुलिस कमिश्नर, थाना डिविजन-4 के प्रभारी के साथ पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन भी शामिल हैं। गुलशन के पीछे उसकी अकेली बूढ़ी मां ही बची है।

 

 

46 Views