पंजाब : पुलिस ने काबू किए 6 लुटेरे, लूटा हुआ सामान उसके मालिकों को लौटाया

होशियारपुर : प्राईम पजाब
एसएसपी होशियारपुर नवजोत सिंह माहल की अगुवाई में होशियारपुर पुलिस ने अपराधियों और लुटेरों के खिलाफ खास अभियान चलाया है। एसएसपी माहल ने बताया कि पूरे जिले को 10 सैक्टरों में बांट कर हर एक क्षेत्र की निगरानी गजटिड रैंक के अधिकारी और इंसपेक्टरों दवारा कराई जा रही है। पीसीआर थाने की पुलिस फोर्स और ट्रैफ्कि पुलिस को अलर्ट कर के नाकेबंदी करके चैकिंग की जा रही है। इसी दौरान पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब 6 लुटेरों को काबू करके उनके कबजे में से सोने की तीन चेनियां, सोने की एक वाली एक मोबाइल फोन बरामद करके लूटपाट की पांच वारदातें ट्रेस की। जिसके बाद सामान के मालिकों को लूटा हुई माल उनके सपुर्द कर दिया गया। इस अवसर पर एसपी रविंदरपाल सिंह संधू भी हाजिर थ। पुलिस की इस कार्रवाई की लोग काफी प्रशंसा कर रहें है।

44 Views