लता मंगेशकर की रिहायश वाली बिल्डिंग ‘प्रभुकुंज’ हुई सील, पढ़ें कया है कारण ?

मुंबई-
कोरोना वायरस महामारी ने देश भर में कोहराम मचा रखा है। महाराष्ट्र इस बीमारी से काफी ज्यादा प्रभावित है। इसी बीच मुंबई से एक बड़ी खबर मिली है। जानकारी के अनुसार भारत की कोयल कही जाती लता मंगेशकर की रिहायश वाली इमारत को सील कर दिया गया है। उस इमारत को एहतियात के तौर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने सील कर दिया है। लता मंगेशकर (90) दक्षिण मुंबई के पेड्डार रोड स्थित अपने ‘प्रभुकुंज’ भवन में रहती हैं। पहले यह अफवाह उड़ गई थी कि लता मंगेशकर की रिहायश वाली इमारत में से कोई कोरोना संक्रमित पाया गया है।

मंगेशकर के परिवार ने एक बयान में कहा कि इस इमारत को सील कर दिया गया है क्योंकि यहां कई सीनियर सिटिजनस रहते हैं। जारी बयान में कहा गया है, ‘हमारे पास शाम को अनेक फोन आते रहते हैं और पूछा जाता कि क्या ‘प्रभुकुंज’ सील कर दिया गया है। बिल्डिंग सोसाइटी और बीएमसी ने महामारी फैलने के साथ ही इसे सील कर दिया क्योंकि घर और इस इमारत में बजुर्ग हैं, ऐसे में इस तरह के सावधानी बरतना अनिवार्य है।’ इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि इस भवन में कुछ लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन परिवार ने शुभचिंतकों से किसी भी प्रकार की अटकलों पर विश्वास ना करने की बात कही है। परिवार की और से जारी बयान में कहा गया है, ‘कृपया, खासकर हमारे परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के बारे में सुनी-सुनाई किसी भी बात पर यकीन न करें। इस इमारत में हम सभी लोग बहुत सावधानी और देखभाल से रह रहे हैं, खासकर वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य सदस्यों के भी कल्याण एवं सुरक्षा के लिए आपस में सहयोग कर रहे हैं।’ बयान में कहा गया है, ‘ईश्वर की कृपा से और इतने लोगों की शुभकामनाओं से परिवार सुरक्षित है। ये भी चर्चा चली थी कि वहा पर कोई बजुर्ग कोरोना संक्रमित पाया गया है।

56 Views