पंजाब : कोरोना संक्रमित गर्भवती को अस्पताल ले जाने पहुंची टीम पर हमला, ASI सहित दो घायल

समाना : प्राईम पंजाब
पातड़ा के गांव खांग में रविवार देर शाम कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला को आइसोलेट करने पहुंची सेहत विभाग और पुलिस की टीम पर गांव के कुछ लोगों ने हल्ला बोल दिया और ईंट-पत्थर चलाए गए। एक एएसआई और हेड कांस्टेबल पर हमला कर दिया। जिस से उन दोनों को चोटें लगी। घायल हुए दोनों पुलिस वालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस मामले में पुलिस ने 30 से ज्यादा लोगों पर हत्या का प्रयास और कोविड के नियमों का उल्लंघन करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। लोगों को भडक़ाने के आरोप में पुलिस ने गांव के एक बाबा पुजारी गरीब दास को गिरफ्तार किया है।
पीएसची डॉक्टर की सूचना पर रात 8 बजे गांव पहुंची टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि इन्हें बाबा गरीबदास ने गांव वालों को भडक़ाया था। महिला को राजिंदरा में करना था आईसोलेट…थाना पातड़ां प्रभारी दरबारा सिंह ने बताया कि महिला को अस्पताल में आइसोलेट कराना था। टीम पहुंची तो बाबा गरीबदास के कहने पर लोगों ने हमला कर दिया। बता दें कि सोशल मीजिया पर उड़ रही अफवाहों के चलते इस से पहले भी गांव में मरीज को लेने गए सेहत विभाग के कर्मचारियों पर हमला कर दिया था। लोगों की शायद समझ नहीं आ रहा है कि पंजाब में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते नियमों का पालन करना जरुरी है।

40 Views