BREAKING NEWS : पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में आई एक बड़ी खबर-पढ़ें

चंडीगढ़-प्राईम पंजाब
कोरोना काल में सरकारी अस्पतालों में  स्वास्थ्य सेवाओं के रेट बढ़ाने के मामले को लेकर पंजाब सरकार पर चौतरफा हमले किए जा रहे थे। लोग इस फैसले की टाईमिंग को गलत बता रहे थे, कयों कि लाकडाउन और कोरोना महामारी के चलते लोगों की जेबें खाली हो चुकी है। विरोधी सरकार पर लगातार निशाने लगा रहे थे। आखिरकार भारी दबाव के बाद सोमवार कोहत विभाग ने अपनेआदेश वापस ले लिए। सरकार के इस फैसले से सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाने वालों पर अतिरिक्त बेवजह बोझ नहीं पड़ेगा। पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन की एमडी तनु कश्यप ने सोमवार को कोरोना महामारी की बात कहते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के रेट बढ़ाने का आदेश वापस लेने के आदेश जारी कर दिए है। बता दें कि पिछले दिनों पंजाब सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के रेट बढ़ा दिए थे।

44 Views