CORONA LIVE : जालन्धर में शनिवार शाम को आए काफी संख्या में पाजिटिव मामले
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर में कोरोना ने कहर मचा रखा है। रोज ही नए संक्रमित मरीज मिल रहें है। आज जालंधर में शनिवार को कोरोना के एक बार फिर से नए केस सामने आए हैं। जिले में कोरोना के 24 नए केस आने के बाद शाम को और मरीज मिलने से ये संख्या बढ़ कर 167 तक पंहुच गई है। आज जिले में कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई है। जमशेर खास निवासी महेंद्र सिंह (52) तथा नकोदर के केशव धीर (67) की कोरोना से मौत हो गई है।

53 Views

