Covid-19 : जालन्धर में शनिवार को भी कोरोना का कहर जारी, नए मामले सामने आए-2 की मौत
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर में कोरोना ने कहर मचा रखा है। रोज ही नए संक्रमित मरीज मिल रहें है। आज जालंधर में शनिवार को कोरोना के एक बार फिर से नए केस सामने आए हैं। जिले में कोरोना के 24 नए केस आने के बाद कुल आंकड़ा 3926 हो गया है।
जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। इमें एक जमशेर खास निवासी महेंद्र सिंह (52) तथा नकोदर के केशव धीर (67) की कोरोना से मौत हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 157 लोगों की मौत हो चुकी है।

48 Views

