BREAKING NEWS : क्वारंटीन हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़ : प्राईम पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बारे में बड़ी खबर आई है। सैशन में पंहुचे दो विधायकों के कोरोना टैस्ट की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद सीएम अमरिंदर सिंह क्वारंटीन हो गए है। कल दोनों विधायकों के संखमित आने के बाद हडक़ंप मच गया है। सीएम के मीडिया सलाहकार ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह डॉक्टरों की सलाह और सरकारी प्रोटोकॉल के मुताबिक, खुद को सात दिन के लिए क्वारंटीन कर लिया है। शुतराना से विधायक निर्मल सिंह की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट तीन दिन पहले भी आई थी और उसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी। अब रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई।

 

एक और विधायक कुलबीर सिंह जीरा की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। कहा जा रहा है दोनों विधायक सैशन के दौरान मुख्यमंत्री के संपर्क में आए थे। सैशन में जाने से पहले रैपिड टैस्ट में उन दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बता दें बता दें विधानसभा अध्यक्ष के पी सिंह ने ने मौजूदा विधानसभा के 12वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए मंत्री, विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य किया था। महामारी की वजह से एक दिवसीय सैशन में कड़े नियम लागू किए गए थे और सदन में प्रत्येक बेंच पर सिर्फ एक ही सदस्य को बैठने की अनुमति दी गई थी ताकि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जा सके।

49 Views