BIG NEWS : जालन्धर पुलिस ने लाखो की ड्रग मनी और नशीले पदार्थो समेत एक पत्रकार, दो महिलाओं सहित 4 को किया काबू

जालन्धर : प्राईम पंजाब
जालन्धर देहात के अंर्तगत आते थाना फिल्लौर की पुलिस ने लाखो की ड्रग मनी और नशीले पदार्थो सहित 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान राम लुभाया पुत्र राम पाल वासी सराफा बाजार, मन्नू चावला पुत्र गुरविंदर सिंह वासी ढल मोहल्ला, मीना सैणी पत्नी विजय कुमार वासी सुभाष नगर व आंचल पुत्री विजय कुमार वासी सुभाष नगर, फगवाड़ा जिला कपूऱथला के तौर पर हुई है। एसएसपी सतिंदर सिंह के दिशा निर्देशों पर देहात पुलिस के सब-इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित सतलुज पुल पर मौजूद थे। इस दौरान लुधियाना की और से आ रही एक ब्रेज़ा गाड़ी नंबर क्कक्च09्रछ्व3867 जिसमें उक्त आरोपी सवार थे। जो पुलिस को देखकर गाड़ी रोक कर शनि गांव की ओर चल पड़े। पुलिस ने शक के आधार पर जब उनका पीछा करना शुरू किया तो आरोपियों ने चलती गाड़ी से लिफाफे फेंकने शुरु कर दिए। जिसमें राम लुभाया द्वारा फेंके गए लिफाफे से 450 ग्राम अफीम, आरोपी मन्नू चावला से 400 ग्राम अफीम, आरोपी मीना सैनी से 40 ग्राम हेरोइन और आरोपी आंचल द्वारा से 35 ग्राम हीरोइन बरामद कर गाड़ी को रोककर 1,22,000 रुपये की नकद राशि व 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह चारों मिलकर नशे का कारोबार करते हैं और वह बरामद किया गया समान बिजनौर स्टेट यूपी से लेकर आए हैं। आरोपी राम लुभाया, मन्नू चावला, मीना सैनी पर पहले भी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी राम लुभाया फाइनेंस का काम करता है, मन्नू चावला पत्रकारी करता है तथा मीना सैनी महिला मोर्चा संघ फगवाड़ा की प्रधान है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

www.primepunjab.com

 

 

 

 

Keywords : news of punjab,punjab news,ndps,narcotics,police  checking,journalist,narcotics

59 Views