पंजाब में दाखिल होने पर लग सकती हैं शर्तें, पंजाब में बढ सकती है सख्ती- सिद्धू
चंडीगढ़ : प्राईम पंजाब
पंजाब में बाहर से आने वालों के लिए कुछ शर्ते लगाई जा सकती हैं। पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने पंजाब में कोरोना के कारण बिगड़ रहे हालातों को देखते हुए संकेत दिया कि आने वाले समय में बाहरी राज्य से पंजाब में दाखि़ल होना इतना आसान नहीं होगा क्योंकि राज्य में बाहर से आने वाले लोगों के लिए एंट्री हिमाचल प्रदेश की तरह से शर्तों सहित हो सकती है। पंजाब में कोरोना महामारी की स्थिति को चिंताजनक बनी हुई है। ्रमंत्री ने कहा है कि यदि आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार न हुआ या स्थिति और बिगड़ती है तो सरकार को कुछ सख्त कदम उठाने पड़ सकते हैं, जिसके लिए राज्य के लोगों को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में कुछ छूट के चलते लोगों ने इस बीमारी को हलके में लेना शुरू कर दिया, जिस कारण स्थिति बिगड़ती चली गई और सरकार को वीकैंड लाकडाउन और रात का कफ्र्यू लगाए जाने जैसे कदम उठाने पड़े।

उन्होंने कहा कि यदि ज़रूरत पड़ी तो और सख्त कदम उठाए जा सकते है। सिद्धू ने कहा कि राज्य में कोरोना महामारी के कहर के बढऩे का दूसरा कारण पंजाबी लोगों में मिलनसार होना और सुख -दुख में एक -दूसरे के साथ खड़े होने की प्रवृत्ति भी है, जो सामाजिक दूरी रखने का उल्लंघन करती है। जिस से खतरा पैदा होता है। प्रदेश के 5 मुख्य जिलों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली में कोरोना के बढ़ते कहर के संबंध में सिद्धू ने कहा कि इन शहरों में ज़्यादा जनसंख्या भी एक कारण है लेकिन विभाग पूरी तैयारी से स्थिति से निपटने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में टेस्टिंग की सुविधाओं में वृद्धि साथ-साथ अलग -अलग श्रेणियों के अस्पतालों में कोरोना संबंधित बिस्तरों में भी बढ़ावा किया जा रहा है। सिद्धू ने राज्य के लोगों को इस महामारी से बचाव के लिए सरकार के दिशा -निदेर्शों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि यदि स्थिति में सुधार न हुआ तो लोगों की जान की सुरक्षा के लिए सरकार को और सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
पंजाब पुलिस के एएसआई की कोरोना संक्रमण से मौत

