COVID-19 : जालन्धर में मंगलवार को फिर मिले कोरोना पाजिटिव मरीज, 5 की मौत
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर में कोरोना बेलगाम घोड़े की तरह भाग रहा है। उसे काबू करने के सभी उपाय नाकाम होते दिख रहें है। कल सोमवार को जालन्धर में कोरोना का शिकार हो कर 4 मरीजों की मौत हो गई थी। जबकि 202 नए संक्रमित मरीज मिले है। सोमवार को मरने वाले मरीज गंभीर हालत में थे। वे वेंटिलेटर पर थे। आज मंगलवार को फिर 5 मरीजों की मौत हो गई जबकि 60 नए मामले सामने आए है।आज जिन लोगों की मौत हुई है उनमें नई दाना मंडी के 65 साल के रामानंद, संतोखपुरा से रानू (58), मंगत राम जलोटा (65), जलोटा मोहल्ला नकोदर, वजय कुमार (72) न्यू डिफेंस कालोनी जालन्धर, योगेश कमार (59), दीप नगर जालन्धर कैंट है।
45 Views

