Corona Update : भारत में कोरोना का आंकड़ा 31 लाख से हुआ पार, पिछले 24 घंटे में 60,975 नए मरीज मिले-848 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली:
भारत में कोरोना का कहर लगातार खतरनाक ढंग से बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 31 लाख के पार जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 60,975 नए मरीज सामने आए और 848 लोगों की मौतें हो गई। नए मामले सामने आने के मामले में भारत कई कोरोना प्रभावित देशों से आगे निकल चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 31 लाख 67 हजार 323 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 58,390 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 4 हजार हो गई है। इसके साथ ही अब तक 24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

इस बीच एक राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में मृत्यु दर गिरकर 1.84 फीसदी हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 23 फीसदी हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट की दर 75 फीसदी हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। हालांकि पंजाब में पिछले दिनों नए मामले आने और मौतों के सिलसिले में तेजी दर्ज की गई है।
एक्टिव केस के मामले में टॉप पर चल रहेे-5 राज्य
आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले भारत दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है। कोरोना के चलते पूरे देश में हा हा कार मची हुई है।

45 Views