BIG NEWS : सोनिया गांधी के बारे में आई बड़ी खबर-पढ़ें

दिल्ली :प्राईम पंजाब
पूर्व काग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के बारे में एक बड़ी खबर आई है। आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग हुई। मीटिंग के फैसले के अनुसार सोनिया गांधी अगले कुछ समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष बनी रहेंगी। वह तब तक इस पद पर रहेंगी जब तक अगला अध्यक्ष ना आ जाए।कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में पद छोड़ने की पेशकश की थी और कहा कि CWC नया अध्यक्ष चुनने के लिए प्रक्रिया आरंभ करे। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोनिया को भेजी गई नेताओं की चिट्ठी की टाइमिंग पर सवाल उठाए। राहुल का आरोप था कि पार्टी नेताओं ने यह सब भाजपा की मिलीभगत से किया। राहुल के इस बयान का विरोध शुरू हो गया। विरोध करने वालों में सबसे आगे थे गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल। बाद में कांग्रेस ने कहा कि राहुल ने ‘भाजपा के साथ मिलीभगत’ जैसा या इससे मिलता-जुलता एक शब्‍द भी नहीं बोला था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेतृत्व परिवर्तन के बारे में लिखे गये पत्र के बाद भारतीय जनता पार्टी के साथ साठ गांठ के आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने सफाई दी है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन पर इस तरह का कभी कोई आरोप नहीं लगाया है। आजाद ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मीडिया का एक हिस्सा यह गलत खबर दे रहा है कि कार्य समिति की बैठक में मैने राहुल गांधी को कहा कि वह साबित करें कि हमने भाजपा के साथ सांठगांठ करके पत्र लिखा। इस बारे में मुझे स्पष्ट करना है कि राहुल गांधी ने न तो कार्य समिति की बैठक में और ना ही इससे बाहर कभी कहा है कि यह पत्र भाजपा के साथ मिलीभगत करके लिखा गया है।”

36 Views