BIG NEWS : एक बार फिर फहराया गया खालिस्तानी झंड़ा
मोगा : प्राईम पंजाब
मालवा क्षेत्र के प्रमुख नगर मोगा से एक बड़ी खबर मिली है। 9 दिन पहले मोगा में 15 अगस्त से पहल डीसी आफिस पर खालिस्तानी झंडा लहरा दिया गया था। अब एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। मोगा में फिर से खालिस्तान का झंडा फहराया गया। इस बार कोटकपूरा रोड पर रेलवे ओवरब्रिज पर कुछ अज्ञात लोगों ने खालिस्तानी झंडा फहराया। झंडे पर कढ़ाई करके खंडा साहिब बना हुआ था। उस पर खालिस्तान जिंदाबाद भी लिखा गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस झंडे को उतारकर ले गई। पिछले 9 दिनों के दौरान खालिस्तानी झंडा फहराने की यह तीसरी घटना है।
इससे पहले स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मोगा के मिनी सचिवालय पर खालिस्तान का झंडा फहरा दिया गया था। पिछले 9 दिन में खालिस्तानी झंडा फहराने की यह तीसरी घटना है। गांव ढूडीके में भी खालिस्तान का झंडा फहराया गया था। ढूडीके लाला लाजपत राय के पैतृक गांव है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।

