BIG CRIME जालन्धर : अमेरिका से लौटे NRI की हत्या के मामले में पत्नी सहित 4 गिरफ्तरार
जालन्धर : प्राइम पंजाब
कुछ दिन पहले हुई अमेरिका से लौट एक NRI की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में ये बात सामने आई है कि उक्त NRIकी हत्या करके उसके शव को सतलुज दरिया के किनारे झाडिय़ों में फेंकने के मामले में उक्त एनआरआइ की पत्नी का हाथ था। पुलिस का कहना है कि NRI को उसकी पत्नी ने ही नाजायज संबंधों के चलते भतीजे के साथ मिलकर मरवाया था। मेहतपुर (जालन्धर) पुलिस ने इस मामले में चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी भी शामिल है। DSP शाहकोट ने बताया कि गत 16 अगस्त को अमेरिका से आए अमृतसर के थाना ब्यास के गांव चीमा बाठ निवासी NRI जरनैल सिंह का शव गांव रायपुर अराइयां में सतलुज दरिया के किनारे झाडिय़ों से मिला था। पुलिस ने मृतक जरनैल सिंह की पत्नी व भाई हरदीप सिंह की शिकायत पर हत्या व शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज कर लिया था। जिसमें उसने बताया था कि जरनैल 28 जुलाई को भारत लौटा और लुधियाना के हैबोवाल कलां में अपने दोस्त के घर ठहरा था। वहां से उसे फोन कर बुलाया गया और फिर उसकी लाश बरामद हुई।जांच में ये सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि मृतक की पत्नी सर्बजीत कौर की दो साल पहले Facebook के जरिए मोगा के थाना अजीतवाल निवासी मनजिंदर सिंह उर्फ बाज के साथ दोस्ती हुई थी जो कि प्रेम संबंधों में तबदील हो गई। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे लेकिन जरनैल उनकी राह में रोड़ा था। जिसके बाद सर्बजीत ने गुरदासपुर के चीमा खुड्डी में रहने वाले भतीजे हरचरन सिंह के साथ मिलकर NRI की हत्या की साजिश रची। इनके कहने पर पत्नी के प्रेमी बाज ने मोगा के भूपिंदरपाल सिंह उर्फ भिंदा, अमरीक सिंह उर्फ मीका और लुधियाना के मनमिंदर सिंह उर्फ बिन्नी के साथ मिलकर जरनैल सिंह का कत्ल कर दिया। इस तरह से अवैध संबधों ने एक घर बर्बाद कर दिया।

