Covid-19 :जालन्धर में शुक्रवार को भी कोरोना का कहर जारी, और कई नए पॉजिटिव मरीज मिले, एक मौत

जालन्धर : प्राईम पंजाब

जालन्धर जिले में कोरोना तेजी से पांव पसारने के साथ साथ जानलेवा भी होता जा रहा है। आ शुक्रवार को जिले में नए केस मिले और कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी रहा। कल जालन्धर में 260 नए मरीज मिले थे। आज शुक्रवार को जालन्धर में 69 नए पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए हैं। जबकि एक मौत हुई है। शिव नगर सोढल रोड के रहने वाले सोहन लाल (68) नामक व्यक्ति की मौत हुई है।इसी के साथ कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 121 तक पहुंच गई है। ताजा मामलों के साथ जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 4963 तक पहुंच गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जालन्धर लगातार कोरोना का हाटस्पाट बना हुआ है। कोरोना से सब से ज्यादा प्रभावित 5 जिलों में जालन्धर मुख्य है।

43 Views