Corona update : 24 घंटे में कोरोना के रिकार्ड नए मामले सामने आए

नई दिल्ली-

कोरोना वायरस भारत में लगातार कहर मचा रहा है। इसके मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि देश में मृत्यु दर में कमी आई है। आज देश में एक बार फिर एक दिन में रिकॉर्ड कोरोना केस सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 69,652 नए मरीज मिले है और 977 लोगों की मृत्यु हो गई। देश में कोरोना मामले बढऩे की रफ्तार दुनिया में पहले नंबर पर बनी हुई है. अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन 43,237 और 48,541 नए मामले आए हैं। इससे पहले भारत में 13 अगस्त को 66,999 कोरोना मामले आए थे.
इन बुरी खबरों के बीच राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिर कर 1.90 फीसदी तक हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 23 फीसदी हो गई है। इतना ही नहीं ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 75फीसदी हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 28 लाख 36 हजार 952 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 53,866 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 6 लाख 86 हजार हो गई और 20 लाख 96 हजार 664 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 2.93 गुना ज्यादा है।

38 Views