BIG NEWS : कोरोना वैक्सीन को ले कर भारतीयों को मिली एक बड़ी खबर-पढ़ें
दिल्ली : प्राईम पंजाब
गत दिनों रुस ने अचानक ही कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा करके दुनिया में सनसनी फैला दी थी। हालांकि कुछ वैज्ञानिकों ने रुस की वैक्सीन पर स्वाल भी उठाए है। जिसके बाद रुस ने घोषणा की कि उसने वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल शुरु कर दिए है। इस के साथ ही कोरोना वैक्सीन बना रही भारतीय कंपनी ने भी दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल शुरु कर दिए है। जिस से देश के लोगों क मन में नई उम्मीदें जाग गई है। जानकारी के अनुसार फार्मास्युटिकल कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से इस महीने की शुरुआत में मंजूरी मिलने के बाद भारतीय फार्मास्युटिकल के दिग्गज सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोरोना वैक्सीन को ले कर भारतीयों को मिली एक बड़ी खबर-पढ़ें वायरस वैक्सीन के 2 और 3 चरण के क्लिनिकल ट्रायल की शुरुआत कर दी है। क्लिनिकल ट्रायल रजिस्ट्री इंडिया के अनुसार, अध्ययन का वैज्ञानिक शीर्षक कहता है कि स्वस्थ भारतीय वयस्कों में कोविशिल्ड (कोविड-19 वैक्सीन) की सुरक्षा और प्रतिरक्षण क्षमता निर्धारित करने के लिए चरण 2/3 चरण के क्लिनिकल ट्राय़ल में प्रभावों का अध्ययन किया जाएगा। जिस के लिए 17 स्थानों के अस्पतालों में 1600 लोगों पर ये ट्रायल किए जाएगें।


