BIG NEWS : जालन्धर में आज बुधवार दोपहर तक 192 मरीज मिले, एक की मौत
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर में आज बुधवार सवेरे कोरोना के 52 पाजिटव मरीज मिले है। जबकि एक की मौत हो गई है। मरने वाला व्यक्ति जालन्धर के निजात्म नगर में रहता था। दोपहर तका ये संखया 192 हो गई है। जिसके बाद जिले में अब तक 4450 मरीज मिलने की पुष्टि हुई है जबकि अब तक 114 लोगों की मौत हो चुकी है।आज सामने आए मरीज़ों में जालंधर शहर के कोट रामदास आबादी, मखदूमपुरा, मंडी रोड़, बस्ती पीरदाद, न्यू हरबंस नगर, न्यू गुरू अमर दास नगर, पिंड नंदनपुर, मकसूदां, फ्रैडंज़ कालोनी, रंधावा कालोनी, गुर तेग बहादुर नगर, लाजपत नगर, शेखां बाजार, अमृत विहार, न्यू ज्वाला नगर, कालिया कालोनी, न्यू रविदास नगर, न्यू संतोखपुरा, शिव नगर, दादा कालोनी, प्रीत नगर, अमन नगर, दिलबाग नगर, दूरदर्शन एंकलेव, भार्गव कैंप, सौफी पिंड, इंदिरा कालोनी, अवतार नगर, संगत सिंह नगर, छोटी बारादरी, पी.पी. दफ्तर, गुजराल नगर, डिफैंस कालोनी के मरीज शामिल हैं। जबकि जालंधर देहात के गोल पिंड (आदमपुर), गांव खिच्चीपुर, सैफाबाद, मेन बाजार फिल्लौर, धानी, कंगसाबू, छुट्टियां कलां, गोल्डन एविन्यू (नकोदर), इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड, पुलिस थाना, लद्दड़कलां (नूरमहल), बड़ा पिंड, आर्या नगर,जालंधर विहार, सराए खास (करतारपुर) के मरीज़ शामिल हैं।


