BIG NEWS : सीएम ने कहा जरुरत पडऩे पर फिर से लगाया जा सकता है लॉकडाउन, पढ़ें आज से हुए है कया अहम बदलाव
चंडीगढ़ : प्राईम पंजाब
कोरोना के नए मामले ऐसे ही आते रहे और अगर जरूरत पड़ी तो पंजाब में फिर से लॉकडाउन लग सकता है। ऐसे संकेत सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कोरोना की स्थिति का जायजा लेने के लिए की गई मीटिग के बाद दिए। सीएम ने साफ किया कि वे सख्त कदम उठाने से गुरेज नहीं करेंगे। बेशक इसके लिए कुछ इलाकों में लॉकडाउन क्यों न लगाना पड़े। लेकिन उन इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। सीएम ने स्वास्थ्य सलाहकार कमेटी के चेयरमैन डॉ. केके तलवाड़ द्वारा दिए सुझावों पर कहा कि सरकार कोरोना महामारी को रोकने के लिए सख्त उपाय लागू करने पर विचार करेगी। डॉ. तलवाड़ ने कहा कि लुधियाना, जालन्धर व पटियाला में ज्यादा केस आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या बढऩे से राज्य में स्थिति गंभीर बनी हुई है। पंजाब के तीन बड़े शहरों जालन्धर, लुधियाना में बढ़ते मरीजों को देखते हुए सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए सभी शहरों में कुछ पाबंदियां लगाने का फैसला किया है।

जालन्धर, लुधियाना व पटियाला में आने वाली 8 अगस्त से अगले आदेशों तक दुकानें और शॉपिंग मॉल अगले आदेशं तक हर शनिवार को बंद रहेंगे। उन्होनें इन शहरों में शनिवार व रविवार को जाने से भी थोड़ा परहेज करने को कहा है। वहीं, 18 अगस्त से अगले आदेशों तक पंजाब के सभी शहरों की म्यूनिसिपल लिमिट के अंदर पाबंदियां लगाई हैं। इसके मुताबिक सभी गैर-ज़रूरी गतिविधियों के लिए व्यक्तियों की आवाजाही पर रात 9 से सुबह 5 बजे तक पाबंदी रहेगी। हालांकि, मल्टीपल शिफ्टों को चलाने, राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर आने-जाने की मंजूरी होगी। सभी उद्योग भी खुले रहेंगे।
आज से बदल जाएगा काफी कुछ-पढ़ें
पंजाब में म्यूनिसिपल क्षेत्रों अंदर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक यातायात पर पाबंदी।
दुकानें, शॉपिंग मॉल शाम 8 बजे तक ही खुले रहेंगे।
शॉपिंग मॉलों में स्थित रेस्टोरेंट, होटल और अन्य शराब के ठेके रात 8.30 बजे तक खुले रहेंगे। अगर फिर भी मामले बड़े तो पंजाब में लाकडाउन फिर से लागू किया जा सकता है।

