SBI : स्टेट बैंक आफ इंडिया के ATM पर जाने से पहले जान ले ये नए नियम, वर्ना हो सकती है परेशानी

दिल्ली : प्राइम पंजाब
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने भारी संख्या में खाताधारकों को झटका दिया है। SBI ने ATM से पैसे निकालने को लेकर अपने पुराने नियमों में काफी कुछ बदलाव किया है। बैंक की और से जारी किए गए नए नियमों के मुताबिक अब फ्री ट्रांजैक्शन  की लिमिट को पार करने पर खाताधारकों पर जुर्माना लगेगा। इतना ही नहीं अगर एसबीआई के खाताधारक के अकाउंट में बैलेंस नहीं होने पर फेल होने वाले ट्रांजैक्शन के लिए भी खाताधारक को SBI भरना होगा। बता दें कि SBI के ये नियम गत 1 जुलाई 2020 से लागू हो चुके हैं।
SBI  देश के मेट्रो शहरों में ATM से आठ बार मुफ्त लेनदेन की सुविधा देता है. यानी अगर आप मेट्रो सिटी में रहते हैं तो महीने में 8 बार ्रञ्जरू से पैसे निकालने पर आपसे किसी प्रकार का खर्चा नहीं लिया जाएगा लेकिन इससे ज्यादा बार निकालने पर आपको जुर्माना देना होगा।
SBI ATM से मुफ्त पैसे निकालने के नियमों (ATM Withdrawal Rules) के मुताबिक मेट्रो शहरों में SBI के खाताधारक 5 बार SBI ATM से लेनदेन कर सकते हैं और 3 बार अन्य बैंकों के ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं. मेट्रो शहरों में मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं


इसके अलावा गैर-मेट्रो शहरों में SBI  के खाताधारक 10 बार ATM से मुफ्त लेनदेन कर सकते हैं, इसमें 5 बार तक SBI से और 5 अन्य बैंकों के ATM से लेनदेन किया जा सकता है। इसके बाद बैंक आपसे 10 रुपये से लेकर 20 रुपये तक त्रस्ञ्ज शुल्क वसूल सकता है।

एसबीआई के एक और के दूसरे बदले गए नियम के मुताबिक अगर SBI  के खाताधारक के अकाउंट में पैसे नहीं होने की स्थिति में ATM से पैसा निकालता है और ट्रांजेक्शन फेल हो जाती है तो SBI खाताधारक को जुर्माना भरना होगा. बैंक इसके लिए 20 रुपए जुर्माना और GST चार्ज भी वसूलेगा।

इसके अलावा अगर आप ATM से 10 हजार रुपये से अधिक की राशि निकालते हैं तो आपके मोबाइल पर OTP भेजा जाएगा जिसे ATM में भरने के बाद ही आप पैसा निकाल सकेंगे। SBI के ATM से रात 8 बजे से लेकर सुबह के 8 बजे तक पैसे निकालने के लिए ओटीपी (वन टाइम पासवडज़्) की जरूरत होगी। वहीं अगर आप किसी और एटीएम से पैसा निकालते हैं तो ओटीपी की जरूरत नहीं होगी।
इसके साथ ही खाताधारकों को कुछ राहत भी दी गई है। एसबीआई ने बैंक अकाउंट में महीने में 1,00,000 रुपये से ज्यादा का औसत बैलेंस रखने वाले सेविंग अकाउंट होल्डर्स के लिए असीमित लेनदेन की सुविधा दी है। यानी अगर आपके खाते में महीने में 1 लाख रुपये की राशि बनी रहती है तो आप ATM से कितनी बार भी लेनदेन कर सकते हैं। साथ ही भारतीय स्टेट बैंक के नए नियम के मुताबिक ग्राहकों को अब एटीएम अलर्ट के लिए किसी प्रकार का चार्ज नहीं देना होगा। SBI अपने ने खाताधारकों के अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले SMS अलर्ट के चार्ज को खत्म कर दिया है। इन नियमों के बाद SBI ग्राहकों को बड़ा झटका लग सकता है।

52 Views