जालन्धर में देर रात ATM पर युवक को घायल करके एक लाख से ज्यादा रुपए लूटे

जालन्धर में देर रात ATM पर युवक को घायल करके एक लाख से ज्यादा रुपए लूटे
जालन्धर शहर के मुख्य चौराहे शास्त्री मार्केट चौक के पास गुरुवार देरा रात एटीएम पर एक युवक से 4 नकाबपोशों लुटेरों ने हथियारों के बल पर एक लाख से ज्यादा की राशि लूट ली और फरार हो गए। यह वारदात तव हुई जब एक किराना व्यापारी युवक वहां स्थिति एसबीआई के एटीएम में पैसे जमा करा रहा था। जानकारी के अनुसार स्टेशन के नजदीक स्थिति मोहल्ला कृष्ण नगर निवासी सोमिल नामक युवक देर रात एटीएम में करीब 2 लाख रुपए जमा करवाने के लिए शास्त्री मार्केट चौक पहुंचा था।
अभी उसने पैसे जमा करने शुरु ही कि थे कि 4 नकाबपोश आए और आते ही उस पर हथियारों से हमला कर दिया हमला कर और नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद सोमिल को जख्मी हालत में बाहर आया और राहगीरों राहगीरों की मदद से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना बारादरी की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

42 Views