BIG NEWS : राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास पाए गए कोरोना पॉजिटिव
मथुरा-
कोरोना मे कोहराम मचा रखा है। अयोध्या से सरयूजी नदी का जल लेकर पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत श्रीकृष्ण जन्मभूमि में आयोजित जन्मोत्सव के बाद गुरुवार तडक़े अचानक बिगड़ गई। जांच के बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। नोडल अधिकारी डॉ भूदेव सिंह ने इसकी पुष्टि की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम सर्वज्ञराम मिश्र से बात कर हालात की जानकारी ली है और दिशा-निर्देश दिए हैं।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने मथुरा आये थे। जन्मोत्सव मनाने के बाद गुरुवार तडक़े अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, सीएमओ आगरा एवं मथुरा सहित पूरा जिला प्रशासन महंत के प्रवास पर पहुंच गया। तबीयत बिगडऩे की सूचना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें फोन कर उनका हालचाल जाना।
नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन में हडक़म्प मच गया। फि़लहाल डॉक्टरों की टीम उन पर लगातार नजर बनाए हुए है।

