BIG CORONA BLAST : जालन्धर में कोरोना रुक नहीं रहा कोरोना आज बुधवार को और नए मामले सामने आए, की मौत
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर में कोरोना ने कहर मचा रखा है। रोज काफी संख्या में नए मामले सामने आ रहे है। कोरोना के मरीजों के साथ-साथ मरने वालों का आंकड़ा भी अब बढऩे लगा है। जिला जालन्धर लगातार कोरोना का हाट स्पाट बना हुआ है। रोज ही नए मरीज और उनके संपर्क में आने वाले लोग सामने आ रहे है। कल मंगलवार को जालन्धर से 54 पाजिटिव मरीज मिले थे। आज जन्मअष्टमी के रोज बुधवार को भी कोरोना की कहर जारी रहा है। आज 114 नए संक्रमित मरीज मिले है जबकि 4 तोगों की मौत हुई है। पंजाब में पिछले 24 घंटे में 32 मरीजों की मौत हुई है।बुधवार को 4 लोगो ने दम तोड़ा है जिनमे 3 एक ही जगह गोपाल नगर के रहने वाले थे। इनमे एक सिविल सर्जन कार्यालय का अधिकारी भी शामिल है। मरने वालों का आंकड़ा 89 हो गया है।

41 Views

