BIG NEWS : बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के बारे में आई एक बुरी खबर

मुंबई : ब्यूरो
बॉलीवुड इस समय शायद सब से बुरे दौर से गुजर रहा है। बॉलीवुड से लगातार बुरी खबरें आ रही है। जब भी बॉलीवुड से कोई खबर आती है तो एक बार तो सिने प्रेमी डर जाते है। पिछले कुछ समय के दोरान कई बॉलीवुड कलाकार दुनिया से जा चुके है। फिल्म स्टार संजय दत उर्फ संजू बाबा सब का चहेता कलाकार है। कुछ दिन पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर कोरोना के शक में लीलावती अस्पताल में दाखल कराया गया था। पर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी और सभी ने राहत की सांस ली थी।

जिसके बाद संजय दत्त अस्पताल से डिस्चार्ज हो कर घर पंहुचे गए थे। इस बात के दो जिन बाद ही संजय दत के बारे में एक बुरी खबर आई है। जानकारी के अनुसार संजय दत्त लंग कैंसर (फेफड़ों के कैंसर) से पीडि़त है। बताया जा रहा है कि वह स्टेज 4 लंग कैंसर से पीडि़त हैं। रिपोर्ट के अनुसार संजय दत्त इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे। अभी सोमवार को संजय दत्त मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे।

 

संजय दत्त ने एक पोस्ट के जरिए से फैन्स को जानकारी दी थी कि वह कुछ समय के लिए काम से ब्रेक ले रहे हैं। उन्होंने लिखा था कि हाय फ्रेंड्स, मैं काम से छोटा-सा ब्रेक ले रहा हूं, क्योंकि मेरा इलाज चल रहा है। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं। उम्मीद करता हूं कि आप लोग कयास नहीं लगाएंगे और टेंशन नहीं लेंगे। आपके प्यार के लिए मैं जल्द वापस आऊंगा। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार जब संजय दत्त को अस्पताल लाया गया था तो उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। ऑक्सीजन सैचूरेशन लेवल काफी कम था। लेकिन जब उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई तो उन्हें कैंसर संबंधित जांच के लिए लेकर जाया गया।

उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बता दें कि अपनी तबीयत ठीक न होने की जानकारी संजय दत्त ने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने लिखा, ”आप सभी को आश्वासन देता हूं कि मैं ठीक हूं। मेरी जांच चल रही है। मेरी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लीलावती हॉस्पिटल के स्टाफ, डॉक्टर्स और नर्स की मदद से मैं एक या दो दिन में घर वापस आ जाऊंगा। आप सभी का दुआओं के लिए धन्यवाद।

खबर के सामने आने के बाद से  ही सिने प्रेमी फैंस ‘संजू बाबा’ के बेहतर स्वास्थय के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसके साथ ही सभी को भरोसा है कि संजय दत्त कैंसर को मात देकर जल्दी ही फिल्मों में वापसी करेंगे। वैसे बता दें कि संजय दत्त ही ऐसे अभिनेता नहीं जो कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं। ऐसे कई अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जो इस बीमारी से लड़कर इसे मात देकर अब स्वस्थ्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

सोनाली ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। सोनाली के इस पोस्ट के बाद से उनके प्रशंसक काफी निराश हो गए थे। जिसके बाद न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला और उन्होंने कैंसर से जंग जीत ली। बता दें कि अभिनेता संजय दत्त इस समय परिवार से दूर एकाकी जीवन जी रहे हैं। लॉकडाउन के समय से ही मान्यता दोनों बच्चों शहरान व इकरा के साथ दुबई में हैं और वहां से वापस नहीं आ पाई हैं। जिसके चलते संजय दत्त परेशान है।आपको बता दें कि संजय दत्त की मां नरगिस और पहली पत्नी ऋचा शर्मा भी कैंसर से पीडि़त थीं, जिसके चलते दोनों का निधन हुआ था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

www.primepunjab.com

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Keywords : bollywood,Sanjay dutt,Bollywood actor,Lung Cancer,Covid-19,leelavati hospital,Nargis dutt,Sunil dutt,Richa Sharma,US, Treatment,Tweet,Cancer

50 Views