CRIME NEWS पंजाब : शादीशुदा होते हुए 11वीं की छात्रा को मां बनाने वाला युवक काबू
अबोहर : प्राईम पंजाब
अबोहर से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। वहां पर एक युवक ने एक छात्रा को अपने जाल में फंसा कर उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा गर्भवती हुई तो युवक ने उसे ही अपनी पत्नी बनाने के सपने दिखाए। उसके बाद अब छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया है। लेकिन आरोपी युवक व उसके परिवार के लोग छात्रा को अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं है। छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस में दी तो जांच के बाद आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। 11वीं कक्षा की एक चात्र ने आरोप लगाए है कि धर्मनगरी गली नंबर पांच निवासी संदीप सिंह ने फरवरी 2016 में उसको अपने जाल में फंसाया। दोनों में दोस्ती हुई तो युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। लडक़ी तब नाबालिग थी। अब वह बालिग हो चुकी है। युवक उससे लिए राजी नहीं हुआ। उसने मामले की शिकायत नगर थाना 2 को की। पुलिस ने युवक की मां और पत्नी परविंदर को भी थाने बुलाया गया। युवक की मां ने पुलिस के सामने कहा कि वह छात्रा को अपने घर ले जाएगी। इसके बाद वह छात्रा को अपने घर ले गई, जहां छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन अब बच्चे के जन्म के बाद युवक व उसकी मां उसे अपनाने से इन्कार कर रहे हैं। इसके बाद छात्रा ने फाजिल्का के एसएसपी को शिकायत दी। जांच के बाद लडक़े को युवक दोषी पाया। पुलिस ने आरोपी संदीप सिंह को काबू कर अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।

