BIG NEWS : पंजाब सरकार ने प्रदेश की जनता को दी बड़ी राहत-पढ़ें

चंडीगढ़ : प्राईम पंजाब
पंजाब में कोरोना वायरस के बढते मामलों के चलते पंजाब सरकार ने तीन शहरों जालन्धर,लुधियाना और पटियाला में रात्रि कालीन कर्फ़्यू लगाया था। लेकिन अबश्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर राज्य सरकार ने पंजाब में लगाए गए रात के कर्फ़्यू में ढील दी है। इस ढील के तहत पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशों के तहत राज्य में 12 तारीख की रात को कर्फ़्यू के समय में तबदीली की गई है।
सरकार के नए आदेशों के अनुसार कल 12 तारीख की रात को कर्फ़्यू रात 1.00 से सुबह 5.00 बजे तक लागू रहेगा जबकि पहले कर्फ़्यू का समय रात 11.00 से सुबह 5 .00 बजे तक रहता था। जारी आदेशों के तहत तीन जिलों में भी कर्फ़्यू एक दिन के लिए रात 1 से सुबह 5 बजे तक रहेगा। बता दें कि 13 अगस्त से आम की तरह रात 11 से सुबह 5 बजे तक कर्फ़्यू रहेगा जबकि 3 जिलों में जालन्धर, लुधियाना और पटियाला में कर्फ़्यू का समय फिर से रात 9 से सुबह 5 बजे तक होगा जिस दौरान बाहर घूमने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।

50 Views