BREAKING NEWS : कोरोना वैक्सीन को लेकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने रिकया बड़ा ऐलान-पढ़े कया कहा

कई दिनों से यह बात चल रही है कि रुस ने कोरोना वायरस ती वैक्सीन बना ली है, हालांकि कई देश रुस के इस दावे को संदेह की नजर से भी देख रहे हैं। उधर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस की वैक्सीन को ले कर बड़ी घोषणा की है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को ऐलान किया कि उनके देश में कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन बना ली है व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया कि ये दुनिया की पहली सफल कोरोना वायरस वैक्सीन है. रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय से भी वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है

पुतिन ने कहा कि ये दुनिया की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन है, जिसे रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है. इतना ही नहीं व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उनकी अपनी बेटी ने भी इस वैक्सीन को लिया है।जानकारी के मुताबिक, इस वैक्सीन को मॉस्को के गामेल्या इंस्टीट्यूट ने डेवलेप किया है. मंगलवार को रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीन को सफल करार दिया. इसी के साथ व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया कि रूस में जल्द ही इस वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा और बड़ी संख्या में वैक्सीन की डोज़ बनाया जाएगा। अगर रूस के राष्ट्रपति जैसा व्यक्ति ऐसा दावा करता है तो अवश्य ही उसकी बात में दम लगता है। रूस ने खुद कहा है कि उत्पादन के साथ-साथ वैक्सीन के फेज-3 का क्लीनिकल ट्रायल जारी रहेगा. रूस के वैक्सीन बनाने के दावे से जहां एक तरफ खुशी है, वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही इसे लेकर संदेह जाहिर कर चुका है

34 Views