BIG CRIME : होटल में मैनेजर और साथी ने किया विदेशी महिला से गेंगरेप

हिसार-ब्यूरो
हरियाणा के हिसार से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। वहां पर दो लोगों ने एक विदेशी महिला से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। थाईलैंड की रहने वाली महिला होटल में रहने आई थी होटल के मैनेजर ने अपने साथी के साथ मिलकर विदेशी महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला मूल रूप से थाईलैंड की रहने वाली है। थाना हिसार के SHO मनमोहन सिंह ने बताया, ‘हमने इस मामले में मुख्य आरोपी गुलशन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका साथी फरार है। इस बारे में आई.पी.सी की धारा 342 और 376 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। महिला की मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। जानकारी के अनुसार 41 साल की पीडि़त महिला गत 6 अगस्त को हिसार आई थी और वह एक होटल में रह रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 8 अगस्त को सुबह 4 बजे 25 वर्षीय आरोपी गुलशन अपने साथी के साथ उक्त महिला के कमरे में घुस आया और उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस के अनुसार महिला अपने एक दोस्त के साथ 7 अगस्त को मार्केट गई थी। वापस आने के बाद दोनों सोने के लिए चले गए। पीडि़ता ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि वह अपने कमरे में सो रही थी. 8 अगस्त की सुबह 4 बजे आरोपी अपने साथी के साथ जबरदस्ती कमरे में घुस आया और दोनों ने रेप किया। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया तो लोग होटल में इकट्ठे हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
प्रतीकात्मक : तस्वीर

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

www.primepunjab.com

 

 

 

 

 

 

Keywords : thai lady,Gangrape,hotel room,hotel manager,Rape,friend,FIR,Medical

51 Views