BREAKING NEWS : बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के बारे मे आई एक बड़ी खबर, पढ़ें
मुंबई : ब्यूरो
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के बारे मे एक बुरी खबर आई है। जानकारी मिली है कि संजय दत्त तबीयत अचानक खराब हो हो गई है। उन्हें अस्पताल में दाखल कराया गया है। बताया जा रहा है कि संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है।
ऐसा प्रतीत होता था कि उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया है। लेकिन उनके कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आया है। जिसके चलते संजय दत्त को नॉन-कोविड वार्ड में भर्ती करवाया गया है। उनका दूसरा कोविड टैस्ट होगा, अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो कल उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।

अभिनेता संजय दत्त इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में दाखल है। बता दें कि अभिनेता संजय दत्त इस समय परिवार से दूर एकाकी जीवन जी रहे हैं। लॉकडाउन के समय से ही मान्यता दोनों बच्चों शहरान व इकरा के साथ दुबई में हैं और वहां से वापस नहीं आ पाई हैं।

संजय दत्त काफी समय से अपनी फैमिली को ले कर परेशान है और खुद को अकेला महसूस कर रहें है। वह कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली संग फोटोज डालकर अपनी भावनाएं भी व्यक्त कर चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी मान्यता का जन्मदिन था तो उन्होंने पत्नी मान्यता को भी बर्थडे विश किया था। संजय दत्त ने खुद भी ट्विटर पर अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट किया है।

