Accident News : जालन्धर में बड़ा सडक़ हादसा 3 की मौत कई घायल
जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर जिले के नकोदर से ेक बड़ी खबर सामने आई है। वहा पर आज सवेरे करीब 11.00 बजे एक भयानक सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मजदूरों से भरा एक वाहन गांव फतेहपुर के नजदीक एक खंभे से टकरा कर एक दीवार से जा टकराया और पलट गया। जिसके चलते तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि बाकी लोग घायल हो गए। घायलों जालन्धर के अस्पताल में दाखल कराया गया है। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान दुखी साहनी (60), शिव शंकर (50) और अरुण भंडारी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वाहन पर चालक समेत 10 लोग सवार थे। इस हादसें में बाकी बचे सभी लोगों को चोटें लगी है।

40 Views

