Corona update : इस रोग की दवा खाने वाले मरीजों पर नहीं पड़ रहा कोरोना वायरस का कोई असर

रोहतक-
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के दौरान कोरोना पर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है किकाला पीलिया यानि हेपेटाइटिस-सी की दवा खाने वाले मरीजों पर कोरोना वायरस का असर नहीं दिखाई दे रहा है। दुनिया के कई देशों में इस दवा के ट्रायल भी चल रहें है और भारत में भी इस बारे में रिसर्च चल रही है। जिसके लिए पीजीआई रोहतक में अब तक 2000 ऐसे मरीजों को चुना गया है कि जो हेपेटाइटिस-सी मतलब काला पीलिया की दवा ले रहे हैं। इन सब में से किसी पर कोरोना का कोई असर नहीं दिखाई दिया है।


रोहतक के सेंटर के इंचार्ज डॉ. प्रवीण मल्होत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रिटेन, ब्राजील, ईरान और सऊदी अरब आदि देशों में हेपेटाइटिस-सी के प्रभावी होने के प्रमाण मिले हैं। साथ ही इसकी दवा खाने वाले मरीजों पर कोरोना का असर तक दिखाई नहीं दिया है। बीते 4 महीने के दौरान हरियाणा में करीबन 5000 हेपेटाइटिस-सी के मरीज दवा ले रहे हैं। ऐसे में हम इस पर रिसर्च कर रहे हैं और अभी तक 2000 लोगों का डाटा जुटा चुके हैं। इन मरीजों में से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। हालांकि ये साबित करने के लिए ये ही प्रमाण बड़ा है। लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि शायद हेपेटाइटिस की दवा कोरोना वायरस से लडऩे में सक्षम होगी।

38 Views