Covid-19 : आज शुक्रवार को भी जालन्धर में कोरोना का कहर रहा जारी, इतने नए मरीज मिले और 2 की मौत

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया,नवदीप विरदी
जालन्धर में कोरोना ने लोगों की नींद उड़ा कर रख दी है। हर रोज इतनी संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे है जितने कि पहले कभी न थे। कल गुरुवार को जिले में 92 नए पाजिटिव मरीज मिलें है कई और लोगों की जान गई है। पर इस सभी कुछ के बावजूद भी लोग बचाव के उपाय करने की तरफ ध्यान नहीं दे रहे है और जैसे खुद को अजेय समझ रहें है। कई पढ़े लिखे लोगों को भी ऐसी हरक्ते करते देखा गया है कि लगता है कि अब पंजाब का तो भगवान ही मालिक है। आज शुक्रवार को भी कोरोना का जहरीला डंक जालन्धर के लोगों को लगा। आज 44 नए पाजिटिव मामले सामने आए हैं और 2 लोगों की मौत हुई है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज आए पॉजिटिव रोगियों में जालन्धर  की पार्षद जसलीन कौर सेठी  का नाम भी शामिल है।  जसलीन सेठी को पिछले कुछ दिनों से बुखार था। उन्होने बीते दिन अपना टेस्ट करवाया था। उन्हे भी सेहत विभाग से मैसेज मिला है कि रिपोर्ट पोज़िटिव आई है। जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 2862 जबकि 74 लोगों की मौत हो गई है।

सेहत विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक शहर में अंबर शू फैक्ट्री के कई कर्मचारियों की रिपोर्ट पोज़िटिव है। इसके अलावा आज सामने आए मरीज़ों में शिवराज गढ़, गांव बाजवा खुर्द, नकोदर, बदरी कालोनी, फेज़-2, गांव पद्दी जगीर, संतोखपुरा, संजय नगर, गांव दुलेता गांव, सी.आर.पी.एफ. कैंपस, शाहकोट, आई.टी.बी.पी. कैंपस, गोल्डन कालोनी, मोहल्ला नंबर 5 जालंधऱ कैंट, पत्ती नेलोवाल, प्रीत इंकलेव, लाजपत नगर के मरीज़ शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

www.primepunjab.com

 

 

 

 

 

 

Keywords : Covid-19,Corona live,Corona virus,Corona deaths,Congress, Mahila Congress

49 Views