BIG NEWS : सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में CBI ने की बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली : प्राईम पंजाब
फिल्म कलाकार सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को FIR दर्ज कर इस केस की जांच शुरू कर दी है। इससे हाई प्रोफाइल इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है।

बिहार सरकार की CBI जांच की सिफारिश को केंद्र सरकार के स्वीकार करते ही मुंबई से पटना पुलिस की टीम वापस लौट आई है। वहीं CBI पटना पुलिस के संपर्क में है। पटना पुलिस अब तक की गई इस मामले की जांच से संबंधित सारे सबूत सौंप सकती है।

CBI के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे। इस मामले में 25 जुलाई को सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना (बिहार) के राजीव नगर थाना में बेटे की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सहित 6 लोगों के खिलाफ धन उगाही, ब्लैकमेल, प्रताडऩा व आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोपों में FIR दर्ज कराई है।

मामला दर्ज होने के बाद पटना पुलिस की SIT (चार सदस्यीय जांच टीम) 27 जुलाई को मुंबई पहुंची। बिहार पुलिस का आरोप है कि मुंबई पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया। इसके बावजूद बिहार SIT ने जो अब तक की जांच-पड़ताल की है, उसकी रिपेार्ट CBI को जल्द ही मिल जाएगी। हम पटना पुलिस के संपर्क में हैं। सीबीआई के मामले की जांच शुरु करने से सभी को आशा हो गई है कि जल्दी ही इस सनसनीखेज मामले में कुछ नया सामने आएगा।

