BIG NEWS : नवजोत सिंह सिद्धू की लंबी चुप्पी के बाद पंजाब की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत

चंडीगढ़ : प्राईम पंजाब
पंजाब के पूर्व कैबनिट मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चुप्पी साध कर बैठे हुए थे। परन्तू अब सिद्धू के चलते पंजाब की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। विधान सभा चुनाव भी नजदीक आ रहे है। ऐसे में की तरह की सुगबुगाहट चल रही है। समझदार लोग कहते है कि धुंआ उठता है तो रहीं आग भी जल रही होगी। पहले सिद्धू ने अपने यू टयूब तैनल पर कुछ गानों में ऐसे संकेत दिए थे जिसके बाद नवजोत सिंह की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने ऐसे संकेत दिये है। उन्होंने खुद और पति के भाजपा में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी भाजपा से कोई नाराजगी हीं है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का साथ छोड़े तो वह पार्टी में वापसी पर विचार कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आप के कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी जमकर तारीफ की। इस से पहले वह मानसा के भीखी के डेरा बाबा बलवंत मुनि जी में नतमस्तक हुईं और डेरे के गद्दीनशीन बाबा दर्शन मुनि जी से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि वह पहले भी कहती थीं और आज भी अपने उसी स्टैंड पर कायम हैं कि यदि भाजपा अकाली दल का साथ छोड़ दे तो वापसी के बारे में सोचा जा सकता है।
वह मानसा के भीखी के डेरा बाबा बलवंत मुनि जी में नतमस्तक हुईं और डेरे के गद्दीनशीन बाबा दर्शन मुनि जी से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। डॉ. नवजोत कौरसिद्धू ने कहा कि वह पहले भी कहती थीं और आज भी अपने उसी स्टैंड पर कायम हैं कि यदि भाजपा अकाली दल का साथ छोड़ दे तो वापसी के बारे में सोचा जा सकता है। डॉ. नवजोत ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब दिल्ली में सत्ता में आए थे तो उन्होंने अपनी हैलथ पॉलिसी अरविेंद केजरीवाल के समक्ष रखी थी। इसे मानकर केजरीवाल ने दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक खोले और इसके माध्यम से उन्होंने वहां सेहत सेवाओं में चमत्कारी सुधार किए।
उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू अकेले ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपनी जेब से करोड़ों रुपये खर्च कर जरूरतमंद परिवारों को राशन मुहैया करवाया है।

37 Views