जालन्धर में निर्मोही मां ने नवजात को खाली प्लॉट में फेंका, नाजुक हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल

जालन्धर : मनवीर सिंह वालिया
जालन्धर में गुरुवार को एक बार फिर एक कलयुगी मां की करतूत देखने को मिली है। वहां पर एक नवजात खाली प्लॉट में पड़ा मिला। मासूम के रोने की आवाज सुनकर कर वहां सैर कर रहे कुछ लोगों ने देखा ति मासूम के पेट पर चोट लगी होने के कारण खून बह रहा था। आसपास आवारा कुत्तों का झुंड मंडरा रह्र्रा था। लोगों ने तुरन्त बच्चे को उठाकर तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सिविल अस्पताल में बच्चें की हालत काफी गंभीरहै। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मासूम को मौत के मुह में फेंकने वाली अज्ञात महिला की तलाश शुरू कर दी है। यह शर्मनाक मामला शहर के बूटां पिंड क्षेत्र से सामने आया है। आज सुबह सैर कर रहे लोगों ने खाली प्लॉट से एक बच्चे की रोने की आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो वहां कुत्तों का झुंड भी घूम रहा था। वहां नवजात शिशु पड़ा हुआ था। पुलिस अधिकारी के अनुसार बच्चा नर शिशु होने की वजह से यह किसी अविवाहित मां की करतूत लग रही है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने बच्चे को शिशु वार्ड में रख लिया है। क्षेत्र में कई जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं, जिससे यह पता लगाया जाएगा कि बच्चा किसने फेंका है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अस्पतालों से भी पता लगाया जाएगा कि गत रात कहां-कहां पर बच्चे पैदा हुए हैं। कई लोगों ने बच्चें को गोद लेने में रुचि दिखाई है।

33 Views